MP: पक्षियों में फैली बीमारी? खरगोन में नर्मदा किनारे 72 घंटे में 150 तोतों की मौत से मचा हड़कंप, जमीन पर ढेर; VIDEO

Khargone Parrot Death: मध्य प्रदेश के खरगोन में करीब 150 से अधिक ताते की मौत से इलाके में हड़कंप मैच गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारे हुए तोते जहां-तहां पड़े हुए हैं।

Follow : Google News Icon  

Khargone Parrot Death: मध्य प्रदेश के खरगोन में करीब 150 से अधिक ताते की मौत की खबरे सामने आई है। यह मामला खरगोन में नर्मदा नदी के किनारे का बताया जा रहा है। इतनी अधिक संख्या में तोते की मौत के चलते खरगोन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। इन तोतों की मौत का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारे हुए तोते जहां-तहां पड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 72 घंटों में नर्मदा नदी के आसपास करीब 150 तोते मृत मिले हैं।

72 घंटों में 150 से अधिक मृत तोते मिले

खरगोन में करीब 150 से अधिक तोते की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल का मुआयना के बाद प्रशासन के द्वारा कहा गया कि 'पशु प्रेमी लोग जो चावल, मिक्सर आदि तोते को खाने के लिए देते हैं, जिसकी वजह से सभी तोते फूड प्वाइजन का शिकार हो गए हैं और उसके बाद उनकी मौत हुई। बताया जा रहा है कि 72 घंटों में 150 से अधिक मृत तोते मिले हैं।

फूड पॉइजनिंग के कारण मौत

खरगोन में करीब 150 से अधिक ताते की मौत से इलाके में हड़कंप मचने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तोते के मौत का कारण मालूम किया। मौत के बाद मृत तोतों के पोस्टमार्टम के बाद पशु चिकित्सकों ने बतायाहै कि इनकी मौत बर्ड फ्लू से नहीं, बल्कि 'फूड पॉइजनिंग' के कारण हुई है। जी हां, इस बात की पुष्टि पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक जीएस सोलंकी ने की।

वीडियो में जहां-तहां तोते मारे पड़े

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि जहां-तहां तोते मारे पड़े हैं। इस वीडियो में दर्जन से अधिक मृत तोते दिखाई दे रहे हैं। इन मृत तोतों को देखकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मैच गया। हड़कंप मचने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जब मामले की जांच की तो मामला फूड प्वाइजन से संबंधित निकला। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Odisha: एक तो ट्रिपल लोडिंग ऊपर से ओवरटेक करना साबित हुआ जानलेवा, भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड