पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जनता को लूट रही है सरकार, बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें न घटाकर जनता को लूट रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress National President Mallikarjun Kharge on Budget 2025
पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जनता को लूट रही है सरकार, बोले खरगे | Image: ANI

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें न घटाकर जनता को लूट रही है। खरगे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों कम नहीं कर रही है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया..

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कच्चे तेल की क़ीमत रही है लगातार लुढ़क, पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों को न घटा… मोदी सरकार जनता को लूट रही बेधड़क। लंबे-लंबे एकतरफ़ा पॉडकास्ट कर मोदी जी जनता को केवल “मन की बात” सुनाते हैं… तेल के खेल में उलझा कर महंगाई के आंसू रुलाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मई 2014 से अब तक 34 प्रतिशत गिरा कच्चा तेल, 10 साल में 36 लाख़ करोड़ रुपये का कर वसूली खेल।’’ खरगे ने सवाल किया, ‘‘कब होगी पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कटौती, कब तक बटोरती रहेगी भाजपा जनता से फिरौती?’’

ये भी पढ़ें - Rang Panchami 2025: रंग पंचमी के दिन जरूर पढ़ें ये लाइनें, आएगी खुशी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड