खरगे और राहुल गांधी ने महू में आंबेडकर स्मारक पहुंचकर संविधान निर्माता को नमन किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को महू में डॉ. बीआर आंबेडकर की जन्मस्थली पर बने उनके स्मारक पहुंचे और संविधान निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi, Rahul Violence
Congress President Mallikarjun Kharge with Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi | Image: ANI

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को महू में डॉ. बीआर आंबेडकर की जन्मस्थली पर बने उनके स्मारक पहुंचे और संविधान निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू में कांग्रेस की ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ रैली में शामिल होने के बाद खरगे और गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ आंबेडकर स्मारक पहुंचे।

डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सचिव राजेश वानखेड़े ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया,‘‘आंबेडकर स्मारक स्थल पर खरगे, गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी के वक्त भगवान बुद्ध की वंदना की गई। कांग्रेस नेताओं ने स्मारक में आंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया।'

वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि ये कांग्रेस नेता करीब 15 मिनट तक आंबेडकर स्मारक में रहे और प्रार्थना की।

Advertisement

कांग्रेस की रैली के आयोजन के बीच आंबेडकर जन्मस्थली पर बने स्मारक में पिछले दो दिनों में सियासी नेताओं की लगातार आवाजाही देखी गई।

इससे पहले, इंदौर में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव महू में आंबेडकर जन्मस्थली पर बने स्मारक पहुंचे थे और संविधान निर्माता के सामने शीश नवाया था।

Advertisement

आंबेडकर ने ब्रितानी राज के सैन्य अफसर रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की संतान के रूप में 14 अप्रैल 1891 को महू के काली पलटन इलाके में जन्म लिया था। इस स्थान पर उनका स्मारक बनाया गया है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड