जहां से केतन अग्रवाल को दिया था धक्का, उसी लोहागढ़ किले पर सिया और चेतन को लेकर पहुंची पुलिस, क्राइम सीन किया रीक्रिएट

Pune Ketan Agarwal Murder: फॉरेंसिंक जांच के लिए चेतन चौधरी की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। वारदात वाले दिन चेतन इसी बाइक से लोहागढ़ किले पहुंचा था। इसके अलावा घटना के वक्त आरोपी ने जो हुडी पहनी थी और उसके हेडफोन को भी बरामद कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के पुलिस तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। आरोपियों के साथ केस से जुड़े कई लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। इस बीच अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची। यहां केतन की हत्या का सीन रीक्रिएट किया गया।

सिया और चेतन को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची पुलिस

पुलिस रविवार (28 जून) सुबह सिया और चेतन को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची। इस दौरान मुख्य आरोपी सिया गोयल को पुलिस सुरक्षा के बीच घटनास्थल पर लाया गया। पुलिस अपने साथ केतन के वजन जितना एक डमी पुतला भी लेकर पहुंची, जिसकी मदद से 18 जून को कथित तौर पर वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया, इसको सिलसिलेवार तरीके से दोहराया गया। 

पुलिस की टीम सुबह करीब साढ़े 8 बजे सिया गोयल को लेकर किले पर पहुंची और लगभग ढाई घंटे तक घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती रही। करीब साढ़े 10 बजे टीम नीचे लौटी। इस दौरान जांच से जुड़े कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया।

क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर लोहागढ़ किले का प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया गया था। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी पर्यटक या आम नागरिक को किले के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस का उद्देश्य घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ते हुए यह समझना था कि 18 जून को कथित तौर पर पूरी वारदात कैसे अंजाम दिया गया। 

Advertisement

पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने कहा कि आरोपियों को घटना की जगह लोहगढ़ किले में उस जगह पर ले जाया गया है जिससे घटनाक्रम को फिर से दोहराया जा सके। पूरी घटना को फिर से तैयार किया जा रहा है: वे किस रास्ते से गए, आरोपी कहां खड़े थे, उन्होंने क्या-क्या किया और घटना कैसे हुई। आरोपियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

चेतन की बाइक- हुडी और हेडफोन जब्त

इससे पहले आरोपी चेतन चौधरी की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, वारदात वाले दिन चेतन इसी बाइक से लोहागढ़ किला पहुंचा था। इसके अलावा घटना के वक्त आरोपी ने जो हुडी पहनी थी और उसके हेडफोन को भी बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक जब्त की गई बाइक और कपड़ों की जांच कर रही है।

Advertisement

सिया के माता-पिता से हुई पूछताछ

दूसरी ओर, पुलिस ने शनिवार (27 जून) को सिया के माता-पिता से भी करीब 12 घंटों तक पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे चेतन संग उनकी बेटी के अफेयर, शादी के दबाव को लेकर सवाल किए गए। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से सिया पर शादी का कोई दबाव नहीं बनाया था। उसकी हां के बाद ही केतन संग रिश्ते को लेकर बात आगे बढ़ाई गई। सगाई के बाद केतन अक्सर उनके घर आता था, दोनों साथ में घूमने भी जाते थे। दोनों साथ हंसते-मुस्कुराते दिखते थे, इसलिए उन्हें कभी शक नहीं हुआ।

सिया के माता-पिता ने यह भी बताया कि वह उनकी बेटी के चेतन संग रिश्ते के बारे में नहीं जानते थे। सिया ने इसके बारे में उनसे कभी बात नहीं की थी।

यह भी पढ़ें: 'हमारी लाडली बेटी है, शादी का दबाव नहीं बनाया, उसकी हां के बाद ही...', सिया के मां-बाप से पुलिस की पूछताछ, केतन के बारे में क्या-क्या बताया?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड