केरल: राष्ट्रीय ध्वज उतारते समय करंट लगने से पादरी की मौत

केरल के मुलेरिया में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद राष्ट्रीय ध्वज उतारते समय एक गिरजाघर के पादरी की करंट लगने से मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kerala Pastor dies of electro cution while lowering the national flag
Kerala Pastor dies of electro cution while lowering the national flag | Image: Pixabay

केरल के मुलेरिया में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद राष्ट्रीय ध्वज उतारते समय एक गिरजाघर के पादरी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ध्वजस्तंभ के एक ओर झुक जाने और पास के बिजली की तारों के संपर्क में आने से मुलेरिया इनफेंट जीसस गिरजाघर के पादरी फादर मैथ्यू कुडिलिल (29) की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब पादरी झंडे को नहीं हटा पाये तो उन्होंने स्तंभ को उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि स्तंभ अपने वजन की वजह से एक ओर झुक गया और पास में लगी हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने से पादरी को करंट लग गया। कुडिलिल मूल रूप से कन्नूर जिले के इरिट्टी के निवासी हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'मेडल खरीद लेना 15 रुपये में...' विनेश फोगाट का दिल टूटने के बाद ये क्या बोल गए बजरंग पूनिया?

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड