Kerala: एक ही परिवार के सभी 4 सदस्य मृत, पुलिस ने दी जानकारी

एर्नाकुलम जिले में सोमवार को दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man Dies After Slipping Into Well, 2 Others Lose Lives Trying to Save Him
केरल में एक ही परिवार के सभी चार सदस्य मृत पाए गए | Image: Pixabay

एर्नाकुलम जिले में सोमवार को दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना चोट्टानिकारा इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने दंपति और उनके बच्चों के शव उनके घर पर पाए। पति-पत्नी दोनों शिक्षक थे। वार्ड सदस्य ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। घर पर 12 वर्षीय बेटे और नौ वर्षीय बेटी के शव बिस्तर पर पाए गए, जबकि उनके माता-पिता के शव फंदे पर लटके हुए मिले।

पुलिस ने बताया कि…

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत की वास्तविक परिस्थितियों और कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच जरूरी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब दंपति सोमवार सुबह अपने स्कूल नहीं पहुंचे। उनके स्कूल ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें - Delhi: सरकार ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध,वायु प्रदूषण के चलते लिया फैसला

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड