अपडेटेड 7 March 2024 at 09:35 IST

केरल कांग्रेस की कद्दावर छोड़ेंगी पार्टी! सोशल पोस्ट से मिला हिंट, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पद्मजा ने उनके पाला बदलने की खबरों को खारिज करने वाली एक फेसबुक पोस्ट हटा संकेत दे दिया कि वो बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।

Follow : Google News Icon  
padamja venugopal
पद्मजा वेणुगोपाल | Image: x/self

Kerala Congress News: कांग्रेस के दिवंगत नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इन अटकलों को बुधवार को उस समय बल मिला जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पद्मजा ने उनके पाला बदलने की खबरों को खारिज करने वाली एक फेसबुक पोस्ट हटा दी।

शुरू में भाजपा में जाने के उनके संभावित कदम को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पद्मजा ने फेसबुक पर स्पष्ट किया था कि यह महज मजाक था। उन्होंने हालांकि बाद में पोस्ट हटा दी, जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को बल मिला। 

अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। गुजरात, महाराष्ट्र, असम और देश के विभिन्न राज्यों से खबरें पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही हैं।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है)

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 09:35 IST