Kerala: बस के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

केरल में इडुक्की के पुल्लूपारा के निकट सोमवार को एक बस के खाई में गिर जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Undertrail person dies
Kerala: बस के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

केरल में इडुक्की के पुल्लूपारा के निकट सोमवार को एक बस के खाई में गिर जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में 34 लोग सवार थे और यह तमिलनाडु के तंजावुर से अलप्पुझा जिले के मावेलीकारा जा रही थी तभी सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि…

पुलिस ने बताया कि शवों को मुंडाकायम के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तथा अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों को राहत कार्य के लिए तुरंत तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें - Navi Mumbai: डंपर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड