अपडेटेड 18 September 2023 at 19:03 IST

क्या आपने भी रखा है Hartalika Teej का व्रत, तो जान लें पारण का नियम समय और क्या खाएं

हरतालिका तीज का व्रत 24 घंटे का होता है और निर्जल रखा जाता है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि पारन का शुभ समय क्या है और व्रत के बाद किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

Follow : Google News Icon  
Hartalika Teej Paran Niyam Samay Aur Kya Khaye
Hartalika Teej Paran Niyam Samay Aur Kya Khaye | Image: self

Hartalika Teej Paran Niyam Samay Aur Kya Khaye: देशभर में 18 सितंबर दिन सोमवार को हरतालिका तीज की धूम मची हुई है। महिलाएं अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए यह व्रत करती हैं। इस दिन 24 घंटे सुहागिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और मां पार्वती, शंकर जी और गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना करती है। इसके बाद अगले दिन पारण किया जाता है। तो ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि पारण के बाद किन चीजों को खाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं पारण का शुभ समय क्या है और क्या खाना चाहिए?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • हरतालिका तीज व्रत पारण का शुभ मुहूर्त क्या है?
  • हरतालिका तीज व्रत पारण में क्या खाना चाहिए?
  • हरतालिका तीज की पारण में क्या खाएं?

हरतालिका तीज व्रत पारण का शुभ मुहूर्त क्या है?

अगर आपने हरतालिका तीज का व्रत रखा है तो ध्यान रहे कि इसका पारण चतुर्थी तिथि रखने के बाद ही करना चाहिए और शुभ मुहूर्त में ही करें तभी आपको व्रत का पूरा फल मिलेगा। इस बार हरतालिता तीज व्रत पारण का समय 19 सितंबर सुबह 6 बजकर 8 बजे पर है।  

हरतालिका तीज व्रत पारण में क्या खाना चाहिए?

  • आप व्रत खोलने के लिए भगवान के चढ़ाए प्रसाद को ग्रहण करने के बाद पानी पिएं।
  • अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो खाली पेट इसका सेवन करने से बचे। इसके साथ बिस्किट या मखाने खाएं।
  • व्रत खोलने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा तेल वाला या भारी भोजन करने से बचें। 
  • व्रत खोलने के बाद दही या फिर सरगी की थाली में आई चीजों का सेवन भी कर सकती हैं। 
  • पारण के समय खट्टे फल और मैदा खाने से भी बचें। 

हरतालिका तीज की पारण में क्या खाएं?

हरतालिका तीज व्रत पारण के बाद उन चीजों का सेवन करें जो आपकी बॉडी में एनर्जी देने का काम करें, क्योंकि 24 घंटे निर्जल व्रत के बाद शरीर की सारी ताकत खत्म हो चुकी होती है। ऐसे में आपको पारण करने के लिए ड्राई फ्रूट्स, फल, फ्रूट जूस को अपनी पारण में शामिल करना चाहिए। ये आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Bhado Amavasya Upay: भादो अमावस्या की रात कर लें ये उपाय, पितरों के साथ मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Tulsi Tea: दिल और दिमाग को हेल्दी रखती है तुलसी की पत्तियों से बनी चाय, जानें इसके फायदे

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 18 September 2023 at 19:02 IST