अपडेटेड 3 December 2024 at 17:45 IST

Kashmir: रात का तापमान बढ़ा, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से राहत मिली।

Follow : Google News Icon  
10 Places To Visit In India This November 2024
Kashmir: रात का तापमान बढ़ा, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज | Image: Pexels

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में आने वाले दिनों में मुख्यतः शुष्क मौसम का पुर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि…

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और गुलमर्ग को छोड़कर अधिकांश अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सुधार होने से रातें पहले की अपेक्षा गर्म रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, काजीगुंड और कुपवाड़ा में रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान से अधिक है।

दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कुपवाड़ा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कोकरनाग में तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने तथा कुछ ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश अथवा हिमपात की संभावना जताई है।

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक चार-सात दिसंबर तक शुष्क स्थिति बनी रहेगी, तथा आठ दिसंबर की देर रात से नौ दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश अथवा हिमपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा तथा 14 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें - विनायक चतुर्थी पर गणेश जी के मंत्रों का करें जाप, आरती से करें प्रसन्न

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 December 2024 at 17:45 IST