अपडेटेड 1 November 2023 at 12:22 IST
Karwa Chauth 2023: इस दिशा में खड़े होकर करें चंद्र देव की पूजा, जानें विधि और मंत्र
Karwa Chauth का त्योहार आज पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन चांद की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है, तो चलिए जानते हैं करवा चौथ पर चंद्र देव की पूजा कैसे करें।
- भारत
- 2 min read

Karwa Chauth Par Kaise Kare Chandrma Ki Puja: देशभर में 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं शाम को करवा माता और पार्वती मां की पूजा करती हैं और रात में चंद्र देव की पूजा करने के बाद ही व्रत खोलती हैं, क्योंकि बिना चंद्रमा की पूजा के यह व्रत पूरा नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर चांद की पूजा कैसे की जाती है और किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कैसे करें करवा चौथ की पूजा की शुरुआत?
- चांद को देखने का सही तरीका क्या है?
- करवा चौथ पर किस दिशा में खड़े होकर करनी चाहिए चांद की पूजा?
- कैसे करें चांद की पूजा?
- करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए?
कैसे करें करवा चौथ की पूजा की शुरुआत?
करवा चौथ पर महिलाएं शाम से ही तैयार होकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करती हैं। इस दिन पूजा की शुरुआत गणेश जी और मां पार्वती की पूजा से की जाती है। इनके मंत्रों का जाप करना जरूरी होता है। करवा चौथ पर 'ऊं श्रीगणेशाय नम:' से पूजा की शुरुआत करें।
करवा चौथ पर चांद को कैसे देखना चाहिए?
करवा चौथ के दिन पूजा करते समय कभी भी चांद को सीधे तौर पर नहीं देखना चाहिए। इसके लिए छलनी का प्रयोग करें।
Advertisement
किस दिशा में खड़े होकर करनी चाहिए चांद की पूजा?
वास्तु के मुताबिक करवा चौथ पर चांद की पूजा करते और अर्घ्य देते समय मुंह उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ करके पूजा करें।
चांद की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करें?
करवा चौथ के दिन चांद की पूजा करते समय मंत्र का जाप करना बहुत जरूरी होता है। इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देते समय 'ऊं सोमाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने पर माता पार्वती की कृपा और आशीर्वाद दोनों मिलता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Karwa Chauth Vrat खोलने के बाद नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानें थाली में क्या-क्या करें शामिल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 1 November 2023 at 12:20 IST