अपडेटेड 6 October 2023 at 06:50 IST

Karwa Chauth 2023 Date: कब है करवा चौथ? नोट कर लें व्रत की तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Vrat Date: इस साल करवा चौथ का व्रत नवंबर महीने की इस तारीख को पड़ रहा है।

Follow : Google News Icon  
इस तारीख को मनाया जाएगा करवा चौथ (फोटो : Shutterstock)
इस तारीख को मनाया जाएगा करवा चौथ (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Karwa Chauth Vrat Ki Date: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं साल भर करवा चौथ के व्रत का इंतजार करती हैं। शादीशुदा महिलाएं ये व्रत पति की लम्बी उम्र और बेहतर सेहत के लिए करती हैं। इस व्रत में महिलाएं दिन भर बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं, साथ ही ये व्रत निर्जला होता है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • किस तारीख को है करवा चौथ? 
  • पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागिनें करती हैं व्रत
  • जानिए इस व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ का ये व्रत सुहागिनें दिनभर निर्जला रहकर पूरा करती हैं। जी हां, करवा चौथ के व्रत में सुहागिनें न ही कुछ खाती हैं और न ही पानी की एक बूंद पीती हैं। इतना ही नहीं, दिनभर निर्जला व्रत करने के बाद महिलाएं रात में चांद को देखकर ही व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल करवा चौथ पर्व किस तारीख को मनाया जाएगा। 

करवा चौथ व्रत की तिथि

Advertisement

जैसा कि करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस साल ये तिथि दो दिन पड़ रही है। इस तिथि की शुरूआत 31 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 30 मिनट से होगी, जिसका समापन 1 नवंबर 2023 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। यानी कि आप नवंब की एक तारीख को करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। 

पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement

इस साल उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। ऐसे में पंचाग के अनुसार इस व्रत की पूजा करने का शुभ समय 1 नवंबर 2023 को शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर उसी दिन शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। वहीं, अगर व्रत को खोलने की बात की जाए तो चंद्रोदय का समय लगभग रात 8 बजकर 26 मिनट होगा, ऐसे में आप चांद देखकर अपना व्रत खोल सकती हैं। 

ये भी पढ़ें : Raw Banana Benefits: कच्चा केला खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे, इन समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 6 October 2023 at 06:46 IST