Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ कब है? जानिए व्रत की तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth Vrat Ki Date: अगर आप इस साल के करवा चौथ की तारीख को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं तो आप यहां अपनी कन्फ्यूजन दूर कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
जानिए करवा चौथ 2023 की तिथि और शुभ मुहूर्त (फोटो : Shutterstock)
जानिए करवा चौथ 2023 की तिथि और शुभ मुहूर्त (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Karwa Chauth 2023 Vrat Ki Date: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का विशेष महत्व होता है। इन्हीं में से एक व्रत करवा चौथ (Karwa Chauth) का भी है। हिंदू महिलाओं के लिए ये व्रत बेहद महत्वपूर्ण होता है। शादीशुदा (Married) महिलाएं ये व्रत पति की लम्बी उम्र और बेहतर सेहत के लिए करती हैं। इस व्रत का इंतजार महिलाएं पूरे साल करती हैं। करवा चौथ की खास बात ये है कि इसमें महिलाएं दिन भर बिना कुछ खाए-पिए निर्जला व्रत करती हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • किस तारीख को है करवा चौथ? 
  • क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त? 
  • पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागिनें करती हैं व्रत


करवा चौथ के व्रत में सुहागिनें दिनभर निर्जला रहकर रात को चांद देखने के बाद व्रत का पारण करती हैं। वहीं, ये व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल करवा चौथ का व्रत किस तारीख को रखा जाएगा। 

करवा चौथ व्रत की तारीख

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। वहीं, इस साल ये तिथि दो दिन पड़ रही है। जिस वजह से सुहागिन महिलाओं में इस व्रत की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, इस तिथि की शुरूआत 31 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 30 मिनट से हो रही है, जिसका समापन 1 नवंबर 2023 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। यानी कि आप नवंबर की एक तारीख को करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। 

पूजा का शुभ मुहूर्त

अगर बात करें इस व्रत की पूजा के शुभ मुहूर्त की तो चूंकि इस साल उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा, ऐसे में पंचाग के अनुसार इस व्रत की पूजा करने का शुभ समय 1 नवंबर 2023 को शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर उसी दिन शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। वहीं, अगर व्रत पारण की बात की जाए तो चंद्रोदय का समय लगभग रात 8 बजकर 26 मिनट होगा, ऐसे में आप चांद देखकर अपना व्रत खोल सकती हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें : Navaratri Upay: नवरात्रि के दौरान करें लौंग-कपूर के ये उपाय, दूर होगी हर परेशनी; बदल जाएगी किस्मत!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड