Rana Sanga Controversy: राणा सांगा को 'गद्दार' कहने पर भड़की करणी सेना, कहा- हमारे बाप-दादाओं ने सिर कटाया, तब इतिहास लिखा

महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि तोप के खिलाफ तलवार से युद्ध लड़ने वाले राणा सांगा को कोई बोलता है कि वो गद्दार थे, ऐसे व्यक्ति की जीभ काट लेनी चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MAHIPAL SINGH MAKRANA (RAJPUT KARNI SENA PRESIDENT
MAHIPAL SINGH MAKRANA (RAJPUT KARNI SENA PRESIDENT | Image: ANI

Rana Sanga Controversy : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने बीते दिनों राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद देशभर में नया विवाद छिड़ गया है। उन्होंने अपने वक्तव्य में राणा सांगा को 'गद्दार' बताया था जिसके बाद सिसायी तूफान खड़ा हो गया है।

राजपूत योद्धा राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी पर करणी सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि करणी सेना ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। हमारे बाप-दादाओं ने सिर कटाया, तब इतिहास लिखा गया। राणा सांगा ने इब्राहिम लोधी को हराया। राणा सांगा ने बाबर को नाकों चने चबवाएं।

ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा में बैठने का अधिकार नहीं - महिपाल सिंह मकराना

मकराना ने कहा कि तोप के खिलाफ तलवार से युद्ध लड़ने वाले राणा सांगा को कोई बोलता है कि वो गद्दार थे, ऐसे व्यक्ति की जीभ काट लेनी चाहिए। ऐसे (सपा सांसद रामजीलाल सुमन) व्यक्ति का मुंह काला करके जूते की माला पहनाकर घुमाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति के अंदर जहर भरा पड़ा है, इसके जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं। पूरे देश और यूपी में विरोध दर्ज किया जाएगा। माफी से कुछ नहीं होगा, सपा से निकाला जाए, ऐसे सांसद की मान्यता रद्द हो। ऐसे कुंठित व्यक्ति को राज्यसभा में बैठने का अधिकार नहीं है। राणा सांगा इस देश का स्वाभिमान हैं।

Advertisement

रामजी लाल ने क्या कहा था?

बता दें कि हाल ही में रामजी लाल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि राणा सांगा एक ‘‘गद्दार’’ थे और इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा बाबर को लाए थे। उन्हें ये बाते एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही थी। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं, शेरों की मांदों के आगे...', राणा सांगा विवाद में कूदे कुमार विश्वास

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड