कर्नाटक: कार दुर्घटना में दो छात्रों की मौत
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में रागीहल्ली वन क्षेत्र के समीप तेज गति से जा रही एक कार के कथित तौर पर पेड़ से टकरा जाने के कारण कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई।
- भारत
- 1 min read

Bengaluru : बेंगलुरु के बाहरी इलाके में रागीहल्ली वन क्षेत्र के समीप तेज गति से जा रही एक कार के कथित तौर पर पेड़ से टकरा जाने के कारण कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि केरल के कोल्लम जिला निवासी शाहरुख और अर्शु की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की उम्र 23 वर्ष थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई इस घटना में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कथित तौर पर वाहन सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के समय छात्र कहीं शराब के नशे में तो नहीं थे।