कर्नाटक: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

कर्नाटक के मंगलुरु में एक मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने की दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार को किन्निगोली के निकट हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
7-year-old boy stabbed to death
7-year-old boy stabbed to death | Image: Pixabay

कर्नाटक के मंगलुरु में एक मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने की दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार को किन्निगोली के निकट हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आत्मानंद (27) और नवीन हुगर (26) के रूप में हुई है तथा दोनों ही धारवाड़ जिले के सवदत्ती कल्लूर के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ और दोनों युवकों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मंगलुरु उत्तर यातायात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- एआई और भ्रामक सूचना के प्रति सचेत रहने की जरूरत: राष्ट्रपति मुर्मू

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड