कर्नाटक में बड़ा हादसा: बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, कई घायल
Karnataka School Bus Accident: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से एक बड़ी खबर आई है, जहां बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पर एक विशाल पेड़ अचानक से गिर गया। इस हादसे में एक मसूस की जान चली गई, जबकि दो-तीन बच्चे घायल हो गए।
- भारत
- 2 min read

Karnataka School Bus Accident: बुधवार, 22 जुलाई को दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बारिमारू गांव के पास एक चलती स्कूल बस पर एक विशाल पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दक्षिण कन्नड़ जिला पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5:00 बजे हुई, जब कल्लकड़ा श्री राम स्कूल का वाहन स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों को घर वापस छोड़ रहा था।
अचानक बस पर गिरा पेड़, एक की मौत
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सड़क किनारे लगा एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर बस पर गिर गया, जिससे बस का एक हिस्सा कुचल गया। परिणामस्वरूप, एक बच्चे की मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।
हादसे में चार से पांच बच्चे घायल
बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम चार से पांच बच्चे घायल हो गए। हालांकि, समाचार एजेंसी एएनआई और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के अनुसार इस हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?
इस घटना के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा 'बांटवाल में हुई दुखद घटना से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं, जहां बारिश के दौरान एक पेड़ स्कूल बस पर गिर गया, जिससे नन्ही चिरानवी की जान चली गई और कुछ अन्य बच्चे घायल हो गए। मेरी हार्दिक संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल बच्चे शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएं। दुख की इस घड़ी में कर्नाटक सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।'
Advertisement
उपमुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा 'मैंने उपायुक्त से बात की है और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घायल बच्चों को सर्वोत्तम संभव उपचार उपलब्ध कराया जाए। मैंने जिला प्रभारी मंत्री श्री यू.टी. खादर से भी बात की है और उनसे राहत और सहायता उपायों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का अनुरोध किया है।