कर्नाटक नेहा हत्याकांड पर सियासी तूफान, BJP बोली-लड़की हूं लड़...तो प्रियंका के मुंह में दही जम गया?
कॉलेज छात्रा नेहा हीरेमथ की हत्या को लेकर बीजेपी ने कर्नाटक सरकार को निशाने पर लिया है।

BJP Targets Congress Over Neha Hiremath Murder: बीजेपी कर्नाटक नेहा हत्याकांड को लेकर सड़क पर है। कानून व्यवस्था के जर्जर हालात को लेकर प्रदेश सरकार पर हमलावर है तो पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस आलाकमान पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए वो स्लोगन याद दिलाए जिसके नाम पर वो न्याय दिलाने और लड़कियों के लिए लड़ सकने का दावा करते हैं।
हुबली-धारवाड़ नगर निगम में पार्षद निरंजन हीरेमथ की बेटी नेहा की 18 अप्रैल की दिन दहाड़े कॉलेज परिसर में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। 23 साल की हीरामेथ को मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस्तीफा दें सीएम सिद्दारमैया - गौरव भाटिया
गौरव भाटिया ने कर्नाटक सरकार के मुखिया सिद्दारमैया का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने सीएम को दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- आप सीएम के पद से इस्तीफा दे दीजिए। अगर आप आलाकमान के आदेश पर चलते हुए, तुष्टिकरण के कारण नहीं कह पा रहे हैं... राहुल,सोनिया और माल्किार्जुन ने आपको भुला दिया है कि आपने शपथ क्या ली थी?
‘न्याय’ और ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर घेरा…
बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा- न्याय की बात करती है कांग्रेस पार्टी तो पूछना चाहूंगा कि क्या उस पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा... एक नारा और दिया था प्रियंका गांधी वाड्रा ने...लड़की हूं लड़ सकती हूं कहती थीं ...आज पूरी माताएं बहनें पूछ रही हैं कि इस बहन की लड़ाई कौन लड़ेगा? सोनिया गांधी ने कुछ नहीं कहा, अब प्रियंका के मुंह में दही जमी हुई है? आक्रामक अंदाज में सवाल पूछा- इस तरह से दिनदहाड़े हत्या हो गई। मुख्यमंत्री जांच खत्म होने से पहले कह देगा कि ये लव जिहाद नहीं है, सीएम के मुताबिक ये ऐसा मामला नहीं है जहां कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है। ये नया नॉर्मल है कर्नाटक में।
Advertisement
कॉलेज में दिन दहाड़े की गई नेहा की हत्या
नेहा हीरेमथ हुबली-धारवाड़ नगर निगम में पार्षद निरंजन हीरेमथ की बेटी थी। नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और उसके पूर्व में उसके साथ पढ़ने वाले युवक ने नेहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के विरोध में कर्नाटक बीजेपी प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। रामेश्वरम कैफे में धमाके, जय श्री राम बोलने पर युवकों की पिटाई जैसी घटनाओं पर भी आंदोलनरत हैं।
ये भी पढ़ें- तेजस्वी की सभा में गाली पर जोरदार बवाल, अब लालू की बेटी मीसा भारती बोलीं- चिराग की मां के खिलाफ...