अपडेटेड 28 March 2024 at 11:02 IST

कर्नाटक : मछली के लिए बिछाए जाल में खुद ही उलझ गए मछुआरे, उडुपी की सीता नदी में डूबकर मौत

कर्नाटक के उडुपी जिले में ब्रह्मवर पुलिस थाना क्षेत्र के बरकुर होसले के पास सीता नदी में दो मछुआरों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गयी।

Follow : Google News Icon  
Fishermen drowning
मछुआरों की मौत | Image: Pexels/ सांकेतिक फोटो

कर्नाटक के उडुपी जिले में ब्रह्मवर पुलिस थाना क्षेत्र के बरकुर होसले के पास सीता नदी में दो मछुआरों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार को 35 वर्षीय प्रशांत और 21 वर्षीय श्रीषा मछली पकड़ने के लिए नाव में सवार होकर सीता नदी में गए थे, लेकिन जाल फैलाने के दौरान दोनों फिसल गए और नदी में गिर गए। उन्होंने बताया कि मछुआरे अपनी ही जाल में उलझ गए जिसकी वजह से वे नदी से बाहर नहीं निकल सके।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार को 35 वर्षीय प्रशांत और 21 वर्षीय श्रीषा मछली पकड़ने के लिए नाव में सवार होकर सीता नदी में गए थे, लेकिन जाल फैलाने के दौरान दोनों फिसल गए और नदी में गिर गए। 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि नदी के किनारे कपड़े धो रही एक महिला ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों मछुआरों के शव बाहर निकाले। ब्रह्मवर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज इसकी जांच प्रारंभ कर दी है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 March 2024 at 07:27 IST