कर्नाटक में बच्चों से दूर हुआ सोशल मीडिया, 16 साल से कम उम्र वालों के लिए हुआ बैन; सिद्धारमैया सरकार ने किया ऐलान
कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया इस्तेमाल के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
- भारत
- 3 min read

Social Media Ban in Karnataka: सोशल मीडिया पर बच्चों की सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसके मद्देनजर कर्नाटक सरकार बच्चों और किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रही है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उम्र आधारित प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
कर्नाटक में सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बजट भाषण के दौरान की। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत, सीखने की क्षमता और डिजिटल लत को देखते हुए कड़े नियम जरूरी हो गए हैं। सोशल मीडिया इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन लगाया जाएगा।
क्या है सरकार का मकसद?
इसी के साथ कर्नाटक ऐसा राज्य बन गया है जो 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। जानकार के अनुसार, इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए यूजर्स की उम्र की पुष्टि करना और कम उम्र के यूजर्स के लिए अकाउंट बंद करना अनिवार्य हो सकता है।
सीएम के मुताबिक, इसका मकसद मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से बच्चों पर पड़ने वाले बुरे असर को रोकना है। उन्होंने कहा कि IISC के तहत AI और टेक पार्ट, इसरो और कीओनिक्स के साथ मिलकर बैंगलोर रोबोटिक्स और एआई जोन नामक एक रोबोटिक्स और एआई कैंपस का सेटअप किया जाएगा।
Advertisement
दूसरे राज्यों में भी चल रहा विचार-विमर्श
जान लें कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। इस मुद्दे पर सीएम सिद्धारमैया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स के साथ मंथन कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे भी पहले ही सोशल मीडया को लेकर कड़े कानून की जरूरत पर जोर दे चुके हैं। इसके अलावा मनोवैज्ञानिकों ने भी मोबाइल की लत से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चेतावनी दी थी। कर्नाटक सरकार के अलावा आंध प्रदेश सरकार भी इस बारे में सोच-विचार कर रही है।
अश्विनी वैष्णव ने दिया था संकेत
हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान संकेत दिया था कि सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उम्र आधारित प्रतिबंध लागू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था कि दुनियाभर में कई देश अब सोशल मीडिया पर उम्र आधारित नियंत्रण जरूरी मान रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया था कि सरकार अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत कर रही है ताकी बच्चों को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखने के लिए सही नियम बनाए जा सकें।