अपडेटेड 25 February 2025 at 22:19 IST
कर्नाटक : दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा के दौरान मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने घोषणा की कि वह एसएसएलसी (दसवीं कक्षा) और द्वितीय पीयूसी (बारहवीं कक्षा) के विद्यार्थियों को उनकी वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मुफ्त बस यात्रा उपलब्ध कराएगा।
- भारत
- 1 min read

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने मंगलवार को घोषणा की कि वह एसएसएलसी (दसवीं कक्षा) और द्वितीय पीयूसी (बारहवीं कक्षा) के विद्यार्थियों को उनकी वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मुफ्त बस यात्रा उपलब्ध कराएगा।
केएसआरटीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'द्वितीय पीयूसी (विश्विविद्यालय पूर्व पाठ्यक्रम) और एसएसएलसी (माध्यमिक कक्षा परिपूर्ण प्रमाणपत्र) वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए केएसआरटीसी ने उन्हें अपने आवास से आवंटित परीक्षा केंद्रों तक अपनी बसों (शहरी, उपनगरीय, साधारण और एक्सप्रेस सेवाा) में मुफ्त यात्रा की अनुमति देने का फैसला किया है।'
बयान में कहा गया है कि छात्र परीक्षा अवधि के दौरान अपना 'परीक्षा प्रवेश पत्र' प्रस्तुत करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा दूसरे पीयूसी के लिए एक से 20 मार्च और एसएसएलसी के लिए 21 मार्च से चार अप्रैल तक मुहैया करायी जाएगी।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 25 February 2025 at 22:19 IST