अपडेटेड 7 April 2024 at 10:05 IST

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, बस के पलटने से करीब 4 लोगों की मौत; 30 के करीब घायल

कर्नाटक के चित्रादुर्गा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। एक प्राइवेट बस के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

Follow : Google News Icon  
accident
कर्नाटक में एक्सीडेंट | Image: social media

कर्नाटक के चित्रादुर्गा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। एक प्राइवेट बस के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में 8 की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये प्राइवेट बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी बस 7 अप्रैल, रविवार की सुबह होलालकेरे शहर के पास पलट गई। यह घटना होलालकेरे टाउन के बाहरी इलाके में अंजनेय मंदिर के पास हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते हैं, जिसके लिए अवैज्ञानिक तरीके से सड़कों के निर्माण को जिम्मेदार बताया गया है।

बेंगलुरु में 47 स्टूडेंट्स अस्पताल में भर्ती 

दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करायी गयीं 'बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI)' की छात्राओं में से दो में हैजा की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले इसी संस्थान की 47 छात्राओं को दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य निगरानी इकाई की डॉ. पद्मा एमआर ने बताया कि दो छात्राओं के नमूने हैजा की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण

इस घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण किया। बीएमसीआरआई के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के 'महिला छात्रावास' की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और निर्जलीकरण से पीड़ित थीं। उन्होंने कहा, “दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद बीएमसीआरआई के छात्रावास की 47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों के मल के नमूने जांच के लिए भेजे गए।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, दो छात्राएं हैजा से पीड़ित पायी गयी हैं। कर्नाटक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि इस साल अब तक राज्य में हैजा के छह मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मार्च के महीने में सामने आए थे। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले ‘‘छिटपुट’’ हैं।

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी जी वाह...सबको अपने जैसा बना लिया', खड़गे कर गए बड़ी गलती तो आचार्य प्रमोद ने घेर लिया

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 08:55 IST