अब केवल PoK पर होगी बात, पाकिस्तान की हर गलती को देंगे करारा जवाब...कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह ने PAK को जमकर लताड़ा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
- भारत
- 2 min read

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान, लद्दाख के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कारगिल विजय दिवस के मौके रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारा इरादा साफ है। पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। अगर कोई बातचीत होती भी है, तो वह सिर्फ PoK पर होगी, जो भारत का हिस्सा है और जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। आतंक के सहारे भारत को कोई नहीं डरा सकता है।"
भारत डेटा सेंटर बनाता है तो वहीं पाकिस्तान 'कट्टरपंथी सेंटर'
राजनाथ सिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि आतंकवाद में शामिल लोगों का क्या अंजाम होगा। रक्षामंत्री ने कहा, पाकिस्तान की हर गलत हरकत का ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। पाकिस्तान पर बड़ा वार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत डेटा सेंटर बनाता है तो वहीं पाकिस्तान 'कट्टरपंथी सेंटर' बनाता है।
Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने हर मुश्किल समय में अपनी बहादुरी और हिम्मत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों ने आतंकियों और उनका साथ देने वालों को ऐसा करारा जवाब दिया, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान भविष्य में कोई नापाक हरकत करता है, तो भारत उसे पहले से भी ज्यादा सख्त और मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी ताकत रखता है।