'चोरों के गैंग में माल के बंटवारे की लड़ाई शुरू, किसी में मुंह में जुबान है तो वो केजरीवाल...',राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे कपिल मिश्रा, VIDEO

दिल्ली सरकार में मंत्री और कभी AAP का हिस्सा रहें कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा के विवाद पर कहा, "ये तो माल के बटवारे की लड़ाई है। दिल्ली को लूटा गया, पंजाब को लूटा गया और अब चोरों की गैंग में माल के बटवारे की लड़ाई होने लगी है।"

Follow : Google News Icon  
Kapil Mishra on Raghav Chadha
Kapil Mishra on Raghav Chadha | Image: ANI

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गुरुवार को पार्टी के उपनेता (Deputy Leader) पद से हटा दिया। पार्टी उनकी जगह  सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया है। राघव चड्ढा ने पार्टी के इस फैसले पर एक दिन अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी AAP पर तंज भी कसा है और कई सवाल भी उठाए हैं। इसके बाद पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। AAP की तरफ से भी लगातार पलटवार आ रहा है। अब पूरे विवाद पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है।

दिल्ली सरकार में मंत्री और कभी AAP का हिस्सा रहें कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा के विवाद पर कहा, "ये तो माल के बटवारे की लड़ाई है। दिल्ली को लूटा गया, पंजाब को लूटा गया और अब चोरों की गैंग में माल के बटवारे की लड़ाई होने लगी है। कहानी बस इतनी सी है कि अगर किसी के मुंह में जबान है और पीठ में रीढ़ है तो वो अरविंद केजरीवाल की पार्टी में ज्यादा दिन टिक नहीं सकता है। "

कपिल मिश्रा ने AAP को बताया अस्तित्व हीन

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, "AAP में केवल रीढ़विहीन, भ्रष्टाचारी, कमीशन खोर, ऐसे लोग जिनका अपना कोई अस्तित्व नहीं है, केवल कमीशन और जनता को लूटने का काम करते हैं, वही लोग रह सकते हैं। इसके अलावा किसी के अंदर जरा भी आत्मा या सत्य है तो उसका वहां पर टिकना संभव नहीं है।"

AAP के पाप बाहर आना जरूरी-कपिल मिश्रा

AAP पर तंज कसते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, "मैं केवल यही कहूंगा कि हर एक नेता का धर्म है जनता के सामने वे सच बताए, केवल अपनी व्यक्तिगत व्यथा को न बताए। अंदर से बाहर आ रहे हैं तो वहां(AAP) के पापों को जरूर बताएं क्योंकि जनता अब सब कुछ जानती है।"

Advertisement

पार्टी के फैसले पर आतिशी ने क्या कहा?

वहीं, पार्टी के फैसले पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "आज हमारा देश एक संकट के दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनावों में वोटों की चोरी की जा रही है। पूरा विपक्ष इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है। TMC महाभियोग प्रस्ताव लाती है, लेकिन राघव चड्ढा उस पर दस्तखत करने से मना कर देते हैं।

"राघव चड्ढा सदन से वॉकआउट करने से भी मना कर देते हैं। LPG संकट हर आम आदमी की जिंदगी पर असर डाल रहा है। जब पार्टी राघव चड्ढा से इस मुद्दे पर बोलने को कहती है, तो वह बोलने से मना कर देते हैं। वह BJP और PM मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं। विपक्ष के कई नेता डरकर BJP में शामिल हो गए। राघव चड्ढा अगले हो सकते हैं।"

Advertisement

राघव चड्ढा का जवाब

इससे पहले शुक्रवार सुबह राघव चड्ढा ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई पर चुप्पी तोड़ते हुए वीडियो संदेश में कहा, “जिन लोगों ने मेरी आवाज को दबाया है, उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बन जाता है। खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।”

यह भी पढ़ें: 'संसद में साहब समोसे सस्ते....', AAP ने बताया राघव चड्ढा पर एक्शन की वजह

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड