Kanpur: CSJM यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बेटी से क्लासरूम में गैंग रेप की कोशिश... तीन साथी छात्रों के खिलाफ FIR, पुलिस ने हिरासत में लिया

कानपुर की CSJM यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में बीएमएलटी छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा ने अपनी ही तीन साथी छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया है। जानें क्या है मामला, पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

CSJM University Kanpur rape attempt: कल्याणपुर की छत्रपति शाहू जी महाराज (CSJM) यूनिवर्सिटी से एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां 16 मार्च को हेल्थ साइंस डिपार्टमेंट के बीएमएलटी सेकंड ईयर की एक छात्रा के साथ क्लासरूम में दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। जिसके बाद इस मामले में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया।

छात्रा ने अपने ही कॉलेज के 3 साथी छात्रों पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को भिजवा दी। कल्याणपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पीड़िता का होगा मेडिकल

कल्याणपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी एस.एम. कासिम आबिदी ने कहा, “उपरोक्त सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का बयान और मेडिकल कराया जा रहा है, साथ ही साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रोफेसर पिता ने बताया कि, फिर से गैंगरेप की धमकी दी गई 

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता खुद भी प्रोफेसर है। पिता ने पुलिस को कल्याणपुर थाने में 30 मार्च को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया- मेरी बेटी CSJM यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। 16 मार्च 2026 को दोपहर में करीब एक बजकर 10 मिनट पर मेरी बेटी क्लास रूम में थी।

तभी छात्र वैभव मिश्रा, अनुज विश्वकर्मा और रितेश निर्मल ने एक खाली क्लासरूम में खाने के बहाने से बुलाया। जहां पर पहले से एक छात्रा मौजूद थी। बेटी ने बताया- जब मैं कमरे में गई तो तीनों छात्रों ने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब मैं चिल्लाने लगी तो कुछ सीनियर छात्रों ने बचाव किया। 
पिता ने बताया- घटना के बाद मेरी बेटी बहुत परेशान थी। वह डरी सहमी हुई है। उसने 29 मार्च को मुझे और अपनी मम्मी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद तीनों छात्र मेरी बेटी के साथ पूरे परिवार को पिस्टल और धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिता ने बताया कि- 'आरोपी लड़कों ने मेरी बेटी के साथ दोबारा गैंगरेप की धमकी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता एक अन्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। विवि में हुई इस घटना के बाद जांच तेज हो गई है।'  

Advertisement

विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्या कहा? 

सीएसजेएम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। प्रति कुलपति सुधीर अवस्थी के निर्देश पर प्रॉक्टर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) और हेड ऑफ डिपार्टमेंट की एक 5 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करती है। हेल्थ साइंस डिपार्टमेंट के क्लासरूम में दिन के समय हुई इस घटना ने पूरे कैंपस में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस और विश्वविद्यालय दोनों ही स्तर पर जांच चल रही है। अभी तक पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ा दी है। कानपुर पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसे मामले दोबारा न हों।  

यह भी पढ़ें :  'Raja Raghuvanshi is Back',बेबी 'राजा' को लेकर परिवार में जश्न का माहौल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड