अपडेटेड 13 August 2024 at 22:14 IST

Kannauj Case: बुरा फंसा डिंपल यादव का करीबी नवाब, पीड़िता ने अब लगाया रेप का आरोप, बढ़ेंगी धाराएं

Kannauj Case: पुलिस ने कहा कि आज पीड़िता का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया है, जिसमें उसने दुष्कर्म की बात कही है। विवेचना में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Follow : Google News Icon  

Kannauj Case: कन्नौज में नाबालिग से रेप की कोशिश के मामले में पीड़िता के मेडिकल टेस्ट के बाद पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा कि आज पीड़िता का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया है, जिसमें उसने दुष्कर्म की बात कही है। विवेचना में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता के साथ कल जो उसकी बुआ थी उसे पर भी पीड़िता के मां-बाप ने आरोप लगाए हैं। माता-पिता ने बताया की बुआ उस लड़की को घर से लेकर आई थी, इस घटना के संबंध में उनका कोई जानकारी नहीं थी जब पुलिस ने हमसे संपर्क किया तब हमें इस घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के माता-पिता ने बुआ के संबंध में भी तहरीर दी है इसके बाद हमने उसे भी विवेचना में शामिल किया है। जांच के क्रम में हुआ को बुलाया गया था लेकिन वह आई नहीं उनका अभी तक का जो कार्य रहा है, वह संदिग्ध है उन पर भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता का हुआ मेडिकल एग्जामिनेशन

वहीं इससे पहले आज दिन में पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने पीड़िता का मेडिकल एग्जामिनिशेन किया। करीब 3 घंटे तक मेडिकल एग्जामिनेशन हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी नवाब सिंह यादव को खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ने की बात कही है।

Advertisement

नवाब सिंह को 14 दिन की पुलिस रिमांड

कन्‍नौज में एक नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश के आरोप में अखिलेश यादव के करीबी रहे नवाब सिंह यादव को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कोर्ट ने नवाब को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

नवाब सिंह यादव के खिलाफ कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा मुकदमा थाने पर दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और कपड़े उतारने के संबंध में मुकदमा कराया गया था। जिसके संबंध में नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी कन्नौज पुलिस ने की थी।

नवाब सिंह यादव पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

नवाब सिंह यादव को पुलिस ने पोक्सो एक्ट विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में पेश किया, दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद नवाब सिंह यादव को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: नवाब सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कपड़े उतारने और छेड़छाड़ की FIR दर्ज, 14 दिन की पुलिस रिमांड

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 13 August 2024 at 21:21 IST