कंगना थप्पड़ कांड में किसान संगठन की एंट्री,पंढेर आरोपी पर एक्शन से नाराज, कहा-बताएंगे एक्शन प्लान

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने भी कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने डोप टेस्ट की डिमांड की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kangana Ranaut Slapped
कंगना स्लैपगेट पर किसान संगठन का रिएक्शन | Image: Instagram

Kisan Reacts on Kangana Slap: शंभू बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सरवन सिंह पंढेर ने महिला कांस्टेबल का बचाव किया है। उन्होंने इसे उन बयानों का रिजल्ट बताया जो धरने पर बैठी औरतों के खिलाफ एक्टर की ओर से बोली गई थीं। एक साथ ही किसान नेता ने डोप टेस्ट की मांग भी रखी। उनके मुताबिक महिला कांस्टेबल और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद के बीच कुछ कहासुनी भी हुई थी।

घटना 6 जून की है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत UK707 से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थीं। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी, तब LCT कुलविंदर कौर CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट ने उन्हें थप्पड़ मारा। उसके बाद मिस्टर मयंक मधुर (जो कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे थे) ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस पूरे प्रकरण में सीआईएसएफ ने एक्शन लेते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड भी कर दिया है। पंढेर ने इस पर भी ऐतराज जताया है।

क्रिया की प्रतिक्रिया

किसान नेता पंढेर ने कहा- खबरें आई हैं कि भाजपा सांसद कंगना को सीआईएसएफ कर्मी और कपूरथला की रहने वाली कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर थप्पड़ मारा है...दरअसल, कंगना ने किसानों, किसान औरतों और पंजाबियों को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है...कहा था कि बड़ी उम्र की औरतों और मांओं को लेकर गलत बात कही, कहा 100 रुपए लेकर आंदोलन करती हैं।

कंगना को भी बताया कसूरवार

पंढेर ने आगे कहा- उन्हें पता चला है कि शायद कंगना रनौत ने भी कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की है...अगर ऐसा है तो डोप टेस्ट होना चाहिए, जिससे सच्चाई का पता चल सके।

Advertisement

मैं जस्टिफाई नहीं करता लेकिन गिरफ्तारी भी नामंजूर

किसान नेता के मुताबिक घटना को सही करार नहीं दिया जा सकता। बोले- मैं इस घटना को जस्टिफाई नहीं करता लेकिन पहले भी इस तरह की वारदातें हुई हैं...पी चिदंबरम पर भी जूता लहराया गया था...आप के केजरीवाल पर भी स्याही फेंकी गई थी। तो कहने का मतलब ये है कि घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन ऐसी कार्रवाई और गिरफ्तारी को स्वीकार नहीं किया जा सकता...हम आगे इस पर विचार कर रणनीति तैयार करेंगे। 
ये भी पढ़ें- BREAKING: Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने पर एक्शन, CISF महिला जवान को किया सस्पेंड

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड