अपडेटेड 14 October 2023 at 10:15 IST

Shardiya Navratri: नवरात्रि में कैसे रखते हैं आप कलश पर नारियल, जानें इसका सही नियम क्या है?

क्या आप भी नवरात्रि के दौरान कलश पर नारियल रखते हैं? तो क्या आप इसके नियम जानते हैं, नहीं तो चलिए जानते हैं कैसे रखना चाहिए कलश पर नारियल और इसके नियम क्या हैं?

Follow : Google News Icon  
Kalash Par Nariyal Rakhne Ka Niyam

image- shutterstock
Kalash Par Nariyal Rakhne Ka Niyam image- shutterstock | Image: self

Kalash Par Nariyal Rakhne Ka Niyam: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ, अनुष्ठान जैसे धार्मिक और शुभ कार्यों के मौके पर कलश स्थापना का बेहद खास महत्व माना जाता है। वहीं जब नवरात्रि का पर्व हो तो कलश स्थापना का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन कुछ लोग कलश पर नारियल रखने का सही तरीका नहीं जानते हैं, जिसकी वजह से वह कलश स्थापना करते समय गलती कर बैठते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कलश पर नारियल कैसे रखा जाता है और इसके नियम क्या है?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कलश पर नारियल रखने का महत्व क्या है?
  • कलश पर नारियल रखने की सही दिशा क्या है?
  • कलश पर नारियल रखने का नियम क्या है?
  • कलश स्थापना के लाभ क्या है?

कलश पर नारियल रखने का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करते समय कलश स्थापना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि शास्त्रों में बताया गया है कि नारियल में त्रिदेवों का वास होता है और इसे गणेश जी का प्रतीक भी माना जाता है। कहते हैं अगर किसी भी शुभ कार्य में कलश रखा जाता है, तो बिना किसी बाधा के वह कार्य पूर्ण होते हैं। इसलिए कलश पर नारियल रखना महत्वपूर्ण माना गया है। 

कलश पर नारियल रखने की सही दिशा क्या है?

कलश पर नारियल स्थापित करते समय इसकी दिशा का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। जब भी आप कलश पर नारियल रखें, तो ध्यान रहे कि इसका मुख पूजा करने वाले व्यक्ति की ओर हो। 

Advertisement

कलश पर नारियल रखने का नियम?

सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही पितृ पक्ष का समापन होगा और अगले दिन यानी अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होगी। नौ दिनों तक बड़ी ही धूम-धाम से मनाई जाने वाली नवरात्रि पर कलश स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन कलश पर नारियल रखने के कुछ विशेष नियम होते हैं, जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं किन नियमों का पालन करना चाहिए।

नारियल की दिशा का ध्यान रखें
नवरात्रि पर कलश स्तापना करते समय ध्यान रखें कि नारियल का मुख पूजा करने वाले व्यक्ति की ओर हो।

Advertisement

कलावा बांधें
कलश स्थापना करते समय नारियल पर कलावा जरूर बांधे। साथ ही कलश में आम या अशोक के पत्ते रखना न भूलें। 

कलश में क्या-क्या डालें
कलश स्थापना करने से पहले इसमें कुछ चीजों को डालना बहुत ही जरूरी होता है। इसमें जल, सिक्का, फूल, गंगाजल, आम के पत्ते आदि डालें और फिर ऊपर से नारियल रख दें, लेकिन भूलकर भी नारियल का मुख नीचे की तरफ नहीं रखना चाहिए। 

कलश स्थापना के लाभ क्या है?

मान्यता के मुताबिक नवरात्रि में कलश स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही अगर आप कलश स्थापना के नियमों का पालन करते हैं, तो घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इसके अलावा कलश रखने से संतान का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। 

यह भी पढ़ें... Shardiya Navratri: आ रही है नवरात्रि कर लें तैयारी, मां दुर्गा की पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल  

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Navratri में मां दुर्गा की करती हैं पूजा, तो नौ दिन ऐसे अलग-अलग रंग के कपड़े में करें आराधना

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 October 2023 at 10:10 IST