अपडेटेड 18 August 2023 at 12:45 IST
Hariyali Teej: कैसे रखें हरियाली तीज का व्रत, जानें पारण करने का सही तरीका और समय
अगर आप इस साल पहली बार हरियाली तीज का व्रत रखने जा रही हैं, तो आइए जानते हैं कि इस व्रत को कैसे किया जाता है और पारण का सही समय और नियम किया है।
- भारत
- 2 min read

Hariyali Teej Paran Ka Sahi Tarika Aur Samay: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाने वाला हिरयाली तीज का व्रत इस साल 19 अगस्त 2023 को मनाया जा रहा है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियों के लिए होता है। जहां महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए इस व्रत को रखती हैं वहीं लड़कियां अच्छे वर के लिए हरियाली तीज का फास्ट रखती हैं, लेकिन इस व्रत को लेकर कुछ नियम है। अगर आप पहली बार हरियाली तीज को मना रही हैं तो इसके पारण का समय और विधि के बारे में जरुर जान लें।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कैसे करें हरियाली तीज का व्रत?
- हरियाली तीज के दिन सुहागिनें इन चीजों का करें दान
- हरियाली तीज व्रत के पारण की विधि?
कैसे करें हरियाली तीज का व्रत?
- हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं और लड़कियां सुबह जल्दी उठ जाएं और नहा धोकर साफ कपड़े पहनें और व्रत करने का संकल्प लें। इसे अगले दिन सूर्योदय तक रखा जाता है।
- इस दिन नहाने धोने के बाद सिंधारे में आए कपड़े पहनें और सोलह श्रृंगार करें।
- सालों से हरियाली तीज पर मेहंदी और हरे रंग की चूड़ियां पहननें की परंपरा चली आ रही है।
- इस दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए। कहते हैं कथा के बिना व्रत को अधूरा माना जाता है।
हरियाली तीज के दिन सुहागिनें इन चीजों का करें दान
हरियाली तीज के दिन दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। व्रत वाले दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती को चढ़ाया हुआ सिंदूर अपनी मांग में भरें और पति की लंबी उम्र की कामना करें। इसके बाद किसी महिला को सुहाग का सामान भेंट या दान करें।
हरियाली तीज व्रत के पारण की विधि?
हरियाली तीज व्रत का पारण करवा चौथ की तरह रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। वहीं कुछ लोग अगले दिन सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त देखकर व्रत खोलते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पारण के लिए पूजा में लगाया गया भोग ही सबसे पहले खाएं। इसके बाद ही कुछ और खाएं।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Hariyali Teej 2023: आ रही है हरियाली तीज, इन चीजों को पूजा थाली में शामिल करना न भूलें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 August 2023 at 12:44 IST