Kailsah Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन? जानें कितना होगा खर्च और सफर की डिटेल
Kailsah Mansarovar Yatra: क्या आप जानते हैं कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होता है? आइए जानते हैं कि यात्रा में कितना खर्च लगता है।
- भारत
- 2 min read

Kailsah Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर की यात्रा करीब 5 साल बाद एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। इस साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा 30 जून से शुरू होगी, जो कि 25 अगस्त तक जारी रहेगी। इस साल कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए 50-50 तीर्थ यात्रियों के करीब पांच दल बनाए गए हैं। कई लोग ये जानने के लिए इच्छुक होंगे कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा कैसे कर सकते हैं, इस यात्रा में कितना खर्च लगता है। इन सवालों का जवाब इस आर्टिकल में मिलेगा।
दरअसल, कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए मार्च से लेकर अप्रैल के महीने तक रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। हालांकि, इस साल 13 मई तक रजिस्ट्रेशन कराई गई। ऐसे में इस साल आपके मानसरोवर जाने की इच्छा अधूरी रह जाएगी, लेकिन अगले साल के लिए आप पहले से ही मेंटली तैयार रह सकते हैं। करीबू ढाई सौ लोग इस साल मानसरोवर की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के लिए श्रद्दालुओं का चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत किया जाता है।
यहां से करें रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले MEA की वेबसाइट के जरिए इस लिंक पर जाना होगा- https://kmy.gov.in/ लिंक पर जाने के बाद आप यात्रा के लिए आवेदन भर सकते हैं। बता दें, यात्रा करने के लिए आपके पास मेडिकल फिटनेस और पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है।
कैलाश मानसरोवर की यात्रा में कितना होगा खर्च?
बता दें, कैलाश मानसरोवर की यात्रा दो रास्तों से होकर पूरी की जाएगी। एक लिपुलेख पास और दूसरा नाथू ला पास। लिपुलेख वाले रास्ते से कैलाश मानसरोवर की दूरी लगभग 5000 किमी है। ऐसे में इस मार्ग से यात्रा में 24-26 दिन का वक्त लग सकता है। नाथू ला पास के रास्ते से आपको 20-22 दिन का समय लगेगा। अगर आप सरकारी यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको करीब 1.8 से लेकर 2 लाख तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप किसी प्राइवेट एजेंसी से पैकेज लेते हैं, तो ये कर्च दो से तीन लाख हो सकता है।