Diwali 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दीपावली? जानिए तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
Diwali 2023: साल 2023 में दीपावली का त्योहार नवंबर महीने की इस तारीख को मनाया जाएगा। जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त भी।

Diwali 2023: देशभर में लोग अगर किसी त्योहार का इंतजार करते हैं तो वह है दीपावली का त्योहार। दीपावली को हिंदू धर्म का एक विशेष त्योहार माना जाता है। इस त्योहार को दीपोत्सव भी कहा जाता है। जिसमें लोग दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दीपावली के दिन लोग एक दूसरे को मिठाईयां देकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- कब है दिवाली?
- दीपावली पर होती है मां लक्ष्मी की पूजा
- जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली का महत्व
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर साल दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी रात्रि में स्वंय भूलोक पर पधारती हैं और घर-घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। यही वजह है कि दीपावली के दिन घर, आंगन और घर के चारों ओर दीपक प्रज्वलित कर हर कोने को रोशन किया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस साल रोशनी का ये त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।
इस तारीख को मनाई जाएगी दिवाली
इस साल कार्तिक मास अमावस्या तिथि 12 नवंबर को पड़ रही है। हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार उदया तिथि के आधार पर मनाया जाता है, ऐसे में दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दरअसल, 12 नवंबर 2023 को दीपावली दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस हिसाब से आप 12 नवंबर को दीपोत्सव मना सकते हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त
वहीं, अगर 12 नवंबर के दिन दीपावली के मौके पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो शाम 5 बजकर 40 मिनट से पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी, जो शाम को ही 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं, महानिशीथ काल का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 49 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि अगर आप माहनिशीथ काल मुहूर्त में भी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो घर-परिवार में अपार सुख समृद्धि बनी रहती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें : Work Shift Side Effects: कभी डे तो कभी करते हैं नाइट शिफ्ट? हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये भारी नुकसान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।