अपडेटेड 8 August 2023 at 14:11 IST
Kaal Sarp Dosh: कहीं आप तो नहीं हैं काल सर्प दोष से परेशान, ऐसे करें पहचान; जानें बचाव के उपाय
ग्रहों की चाल के मुताबिक लोगों की कुंडली में दोषों का आवागमन होता है। इन्हीं में एक काल सर्प दोष भी है, जो अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में हो जाए तो उसको हजार समस्याएं घेर लेती हैं।
- भारत
- 2 min read

Kaal Sarp Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के दोषों का जिक्र किया गया है। जिनमें से एक काल सर्प दोष भी है। अगर ये किसी व्यक्ति की कुंडली में घर कर जाए तो उसके जीवन में हजार समस्याएं खड़ी होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में शास्त्रों में इस दोष को कैसे पहचाना जाए और इससे बचने के लिए क्या उपाय किया जाए इसके बारे में बताया गया है। तो चलिए जानते हैं काल सर्प दोष क्या है? इसके कारण और बचने का उपाय क्या है?
स्टोरी में आगे ये पढ़ें......
- क्या होता है काल सर्प दोष?
- काल सर्प दोष के लक्षण?
- काल सर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
क्या होता है काल सर्प दोष?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु के बीच सभी ग्रह आ जाते हैं तो इसे काल सर्प दोष कहा जाता है। जिस भी व्यक्ति की कुंडली में ये दोष लगता है उसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक तौर पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
काल सर्प दोष के लक्षण?
- संतान संबंधी कष्टों का सामना।
- कम समय में बार-बार नौकरी बदलना।
- सपने में सर्प यानी सांप का दिखाई देना।
- कड़ी मेहनत के भी मन मुताबिक सफलता न पाना।
- मानसिक तनाव से ग्रस्त रहना।
- सही निर्णय न ले पाना।
- कलहपूर्ण पारिवारिक जीवन।
- गुप्त शत्रुओं का होना। कार्य में बाधा।
काल सर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
- जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें रोजाना भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
- अगर आप में कालसर्प दोष के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको शनिवार के दिन बहते हुए पानी में कोयले के टुकड़ों को बहाना चाहिए।
- इस दोष से पीड़ित व्यक्ति को अपने घर में मोरपंख रखना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होगा।
- काल सर्प दोष से पीड़ित है को सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा शिवजी की प्रतिमा पर दूध मिला जल पतली धारा में अर्पित करना चाहिए।
- इस दोष से पीड़ित व्यक्ति को पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
- शिवलिंग पर रोजाना अभिषेक करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
- इससे छुटकारा पाने के लिए आप बहते हुए पानी में मसूर की दाल या साबुत नारियल प्रवाहित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें... Parma Ekadashi: कब है परमा एकादशी? इनकम समेत इन चीजों के दान से बन सकते हैं धनवान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 August 2023 at 14:11 IST