अपडेटेड 6 March 2025 at 11:32 IST
'गारंटी देता हूं कि हम 6G में दुनिया को लीड करेंगे', Republic Plenary Summit में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
सिंधिया ने बताया कि सालों बाद BSNL को प्रॉफिट में लेकर आए। साथ ही उन्होंने डिजिटल इंडिया की सफलता से जुड़े कुछ आंकड़े साझा किए।
- भारत
- 3 min read

Jyotiraditya Scindia at Republic Plenary Summit 2025: दिल्ली के भारत मंडपम में Limitless India की थीम पर रिपब्लिक प्लीनरी समिट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की। उन्होंने रिपब्लिक के मंच पर बताया कि कैसे सालों बाद BSNL को प्रॉफिट में लेकर आए। साथ ही उन्होंने डिजिटल इंडिया की सफलता से जुड़े कुछ आंकड़े साझा किए।
समिट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान यह भी कहा कि हमने 4G में दुनिया को फॉलो किया। हम 5G में दुनिया के साथ चले और मैं गारंटी देता हूं कि हम 6G में दुनिया को लीड करेंगे।
सिंधिया ने साझा की डिजिटल इंडिया की सफलता की जर्नी
Republic Plenary Summit 2025 में केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने डिजिटल इंडिया की सफलता से जुड़े कुछ आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले हमारे पास भारत में 94 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे, आज हमारे पास 120 करोड़ ग्राहक हैं। हम दुनिया में दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार बाजार हैं। पहले हमारे पास 250 मिलियन इंटरनेट ग्राहक थे। आज हमारे पास 970 मिलियन इंटरनेट ग्राहक हैं। 2GB से ऊपर जिसे ब्रॉडबैंड माना जाता है, 10 साल पहले हमारे पास केवल 60 मिलियन ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता थे आज हमारे पास 942 मिलियन ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता हैं।
दुनिया में सबसे सस्ते डेटा भारत में- सिंधिया
सिंधिया ने बताया कि कैसे इस बीच कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले एक वॉयस कॉल की कीमत 50 पैसे प्रति मिनट थी। आज वॉयस कॉल की कीमत आपको 0.03 पैसे प्रति मिनट है। इसमें 97% की कमी आई। 10 साल पहले हमारे फोन में 1 जीबी डेटा 287 रुपये था। आज इसकी कीमत 9 रुपये है। दुनिया में सबसे सस्ते डेटा भारत में ही मिलता है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि डेटा की खपत पर बात करें तो आज हम औसतन 21GB प्रति महीने व्यक्तिगत रूप से यूज कर रहे हैं। हम आज सबसे बड़े डेटा उपभोक्ता हैं। यही वह यात्रा है जिस पर भारत चल पड़ा है। हम 5G की बात करते हैं। भारत ने दुनिया में सबसे तेज 5जी नेटवर्क पर काम किया। 21 महीने में 99% जिले, 82% आबादी, 465 हजार टावर, 4.25 लाख करोड़ का निवेश... हम वहां गए, हमने यह किया और हम मजबूती से खड़े हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 11:32 IST