Pakistan High Commission कर रहा जासूसों की भर्ती? हाई कमीशन के संपर्क में थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, दानिश ने भेजा था पाकिस्तान

भारत ने 13 मई को पाकिस्तान हाई कमिशन के अधिकारी दानिश को निष्कासित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का समय दिया था। दानिश पर जासूसी करने का आरोप था। ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान का वीजा दिलाने में दानिश ने मदद की थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jyoti malhotra youtuber was in touch with Pakistan High Commission pakistani india
भारत में Pakistan High Commission कर रहा जासूसों की भर्ती? | Image: ANI/instagram/travelwithjo1

पाकिस्तान, भारत में जासूसी कराने के लिए नए-नए पैंतरे अपनाता है। हरियाणा की YouTuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने ISI को कई खुफिया जानकारी भेजी थी और ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत अधिकारी दानिश के संपर्क में थी। दानिश ने ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान का वीजा दिलाने में मदद की थी। फिलहाल ज्योति मल्होत्रा को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

भारत ने 13 मई को पाकिस्तान हाई कमिशन के अधिकारी दानिश को निष्कासित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का समय दिया था। दानिश पर भी जासूसी करने का आरोप था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान हाई कमिशन का अधिकारी भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल नहीं था। आरोप है कि इसी दानिश के इशारे पर 6 भारतीय काम कर रहे थे। अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो दानिश के संपर्क में थे। दानिश वीजा और पैसे के बहाने इन लोगों को अपने जाल में ले रहा था।

दानिश की कैसे कर रहे थे मदद?

जासूसी के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें 32 साल की गजाला भी शामिल है। जो दानिश के साथ फाइनेंशियल लेन-देन में शामिल थी और वीजा प्रक्रिया में मदद कर रही थी। इसके अलावा यामीन मोहम्मद शामिल है, जो दानिश को हवाला और अन्य माध्यमों से पैसे पहुंचाने में मदद करता था। हरियाणा के कैथल से देवेंद्र सिंह ढिल्लो को गिरफ्तार किया गया है। ये पाकिस्तान यात्रा के दौरान संपर्क में आया था, उसने पटियाला छावनी के वीडियो पाकिस्तानी एजेंट्स को भेजे थे।

इसके अलावा हरियाणा के नूंह से अरमान नाम के स्थानीय युवक को अरेस्ट किया गया है। अरमान पर भारतीय सिम कार्ड मुहैया कराने और पाकिस्तानी एजेंट्स के निर्देश पर डिफेंस एक्सपो 2025 की साइट का दौरा करने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियां अब सोशल मीडिया पर सक्रिय संदिग्ध लोगों की निगरानी बढ़ा रही है।

Advertisement

पानीपत से ISI जासूस गिरफ्तार

इससे पहले 14 मई को कैराना के रहने वाले नौमान इलाही को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने पानीपत से गिरफ्तार किया था। उसपर ISI कमांडर इकबाल काना को संवेदनशील और खुफिया जानकारी भेजने का आरोप है। नौमान इकबाल काना के लिए जासूसी करता था। नौमान इलाही के पास से 8 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। उसने रेलवे स्टेशन और कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की जानकारी ISI को दी थी। आरोप है कि नौमान 4 बार ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भी गया था और पानीपत के करीब 150 लोगों के संपर्क में था।

नौमान इलाही आठवीं पास है, लेकिन वो सोशल मीडिया एक्सपर्ट है। शनिवार को पानीपत CIA की टीम नौमान को लेकर शामली के कैराना पहुंची। उसे ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना की जानकारियां देने का टास्क मिला था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कौन है हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? जिसे पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में किया गिरफ्तार

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड