अपडेटेड 18 July 2024 at 12:11 IST
न्यायमूर्ति कोटिश्वर और न्यायमूर्ति महादेवन ने उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश पद की शपथ ली
जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली।
- भारत
- 1 min read

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली और वह मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं।
मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर. महादेवन ने भी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने यहां उच्चतम न्यायालय परिसर में हुए एक समारोह में दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलायी। इसके साथ ही अब उच्चतम न्यायालय में सीजेआई समेत न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गयी है जो कि पूर्ण है।
उच्चतम न्यायालय एक सितंबर 2024 को न्यायमूर्ति हिमा कोहली के सेवानिवृत्त होने तक 34 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा। इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ इस साल 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
Advertisement
केंद्र ने 16 जुलाई को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकृति दे दी थी।
Advertisement
सीजेआई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने 11 जुलाई को केंद्र से दोनों न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 18 July 2024 at 12:11 IST