‘विकसित भारत’ सबसे वंचित लोगों के उत्थान का माध्यम- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को दावा किया कि ‘लोकतंत्र की जननी’ और गणतंत्र के रूप में भारत पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की वकालत की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nadda
जेपी नड्डा | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को दावा किया कि ‘लोकतंत्र की जननी’ और गणतंत्र के रूप में भारत पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की वकालत की।

Advertisement

भाजपा मुख्यालय में यहां गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का दृष्टिकोण अंत्योदय की भावना के साथ समाज के सबसे वंचित लोगों के उत्थान का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम सब मिलकर देश के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने और उन्हें बनाए रखने का संकल्प लें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कोई कसर न छोड़ें और प्रत्येक नागरिक इस महान यात्रा में अपना योगदान दे।’’ नड्डा ने भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर पार्टी के कई नेता उपस्थित थे।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड