JMM सांसद महुआ माझी की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, महाकुंभ से लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार; हुईं घायल

पुलिस ने बताया कि हादसे में महुआ मांझी की बाईं कलाई की हड्डी टूट गयी और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahua Maji
JMM सांसद महुआ माजी | Image: ANI

Mahua Maji Accident News: झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को तड़के महाकुंभ से लौटने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मांझी की बाईं कलाई की हड्डी टूट गयी और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं।

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (एनएच-75) पर होटवाग गांव के पास देर रात करीब ढाई बजे हुई। सदर थाना प्रभा उन्होंने बताया कि मांझी प्रयागराज से अपने बेटे और बहू के साथ रांची लौट रही थीं।

यह भी पढ़ें: 'सबको मिल गया ना...', जनता दरबार में आए बच्चों से CM योगी की मुलाकात; चॉकलेट देकर पूछ ली स्‍कूल वाली बात- दिल जीत लेगा VIDEO

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड