'मैं दुख दर्द बांटने आई थी, हमने प्रण लिया है..', सुनीता केजरीवाल से मिलने के बाद बोलीं कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन और सुनीता की मुलाकात सुर्खियों में है। झारखंड से कल्पना दिल्ली पहुंची दिल्ली सीएम की पत्नी से मिलीं और एक प्रण लिया।

Follow : Google News Icon  
kalpana (Floral print Attire) and Sunita kejriwal (Green)
कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात | Image: Screen grab/ani

Sunita Kalpana Meeting:  सुनीता केजरीवाल को गले लगाती कल्पना सोरेन का वीडियो चर्चा में है। दोनों के पति ईडी गिरफ्त में हैं। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत रांची में तो केजरीवाल ईडी कस्टडी में हैं। दोनों ने आपस में मिलकर बात क्या की इसे सब जानना चाहते हैं।

मीडिया से बातचीत में मिसेज सोरेन ने बताया कि चूंकि दोनों का दुख एक सा है इसलिए मिलना जरूरी था। एक दूसरे को गले लगाया फिर मिल बैठकर एक प्रण लिया!

कल्पना- सुनीता का संकल्प

मीडिया ने सुनीता से मिल बाहर आईं कल्पना से मिलने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि मकसद तो दुख दर्द बांटना था। जेएमएम नेता की पत्नी बोलीं- "जैसी घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई थी दिल्ली में भी वैसा ही कुछ हुआ है... मैं सुनीता केजरीवाल से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने आई थी...उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई... हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है। अरविंद केजरीवाल से साथ पूरा झारखंड रहेगा...आज सोनिया गांधी साथ मुलाकात होगी।"

क्या पहले भी हुई थी बात?

इस सवाल पर बोलीं- फोन पर बात हुई थी। कहा था कि एक साथी के तौर पर मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। दरअसल, 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन की रैली है। रैली में विपक्षी दल अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। कल्पना सोरेन इसी रैली में शामिल होने झारखंड से दिल्ली पहुंची।

Advertisement

आप मंत्री बोले- दोनों का दर्द एक सा

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल की मुलाकात पर कहा, "हेमंत सोरेन विपक्ष के एक बड़े नेता थे और गैर भाजपा राज्य में अच्छी सरकार चला रहे थे, जिस तरह से उन्हें जेल में डाला गया वह सबने देखा। अरविंद केजरीवाल को जिस तरह जेल में डाला गया वह भी सबने देखा। आज कल्पना सोरेन सुनीता केजरीवाल से मिलने आई थी, दोनों की स्थिति लगभग एक सी है, केंद्र सरकार ने इन दोनों के पतियों को जेल में डाला है। आज दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत कर एक-दूसरे को हौसला दिया।"
 

ये भी पढ़ें-दिल्ली शराब घोटाले में CM केजरीवाल को मिलेगी बेल या रिमांड?सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Advertisement
Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड