अपडेटेड 3 October 2023 at 11:12 IST
Jitiya Vrat 2023: 6 या 7 कब रखा जाएगा जितिया व्रत, जानें नहाय खाय से पारण तक की पूरी डिटेल
पूर्वांचल में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाने वाला जितिया पर्व ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह संतान लिए रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार यह व्रत कब रखा जाएगा।
- भारत
- 2 min read

Kab Hai Jitiya Vrat: पूर्वांचल में कई ऐसे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन्हीं में से एक जितिया व्रत भी है जो संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के मुताबिक मां अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए इस कठिन व्रत को रखती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल किस दिन रखा जाएगा जितिया व्रत और कब है इसका पारण?
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- इस साल कब रखा जाएगा जितिया व्रत?
- किस दिन होगा नहाय खाय और पारण?
- जितिया में किस भगवान की पूजा की जाती है?
इस साल कब रखा जाएगा जितिया व्रत?
हर साल जीवित्पुत्रिका का व्रत अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार यह तिथि 6 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक है, जिसकी वजह से कुछ लोगों में इसकी डेट को लेकर कंफ्यूजन देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में उदया तिथि के हिसाब से व्रत त्योहार मनाया जाता है, ऐसे में यह व्रत 6 तारीख दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन पितृ पक्ष की अष्टमी तिथि का श्राद्ध भी किया जाएगा।
किस दिन होगा नहाय खाय और पारण?
यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। इसकी शुरूआत सप्तमी तिथि पर नहाय खाय की परंपरा से शुरू होती है और अष्टमी में निर्जला व्रत रखा जाता है इसके बाद नवमी तिथि पर पारण के साथ इसका समापन किया जाता है।
Advertisement
- नहाय खाय - 5 अक्टूबर 2023
- जितिया व्रत - 6 अक्टूबर 2023
- व्रत पारण - 7 अक्टूबर 2023
यह भी पढ़ें... Pitru Paksha: पितृ पक्ष में जरूर घर लाएं ये चीजें, पूर्वजों का मिलता है आशीर्वाद; होती है पैसों की बरसात!
जितिया में किस भगवान की पूजा की जाती है?
जितिया व्रत में भगवान कृष्ण से जुड़ा व्रत है। जीमूतवाहन भगवान की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाती है और संतान की लंबी उम्र और उनके स्वास्थ्य की कामना की जाती है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 October 2023 at 11:09 IST