अपडेटेड 25 November 2024 at 16:08 IST

झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, हेमंत सोरेन चौथी बार बनेंगे CM

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है।

Follow : Google News Icon  
 Hemant Soren
हेमंत सोरेन | Image: ANI

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 'इंडी गठबंधन' को बहुमत मिला है। 81 विधानसभा सीटों में झामुमों ने कुल 34 सीटों पर कब्जा जमाया है। इसी के दम पर सूबे में महागबंधन को जीत हासिल हुई है। वहीं इंडी गठबंधन को 56 सीटें मिली है। अब झारखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में खुद हेमंत सोरेन ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि राज्य में नई सरकार कब शपथ लेगी।

हेमंत सोरेन ने बीते दिन यानि रविवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होने जा रहा है। हेमंत सोरेन ने 25 नवंबर को कहा, 'हमने महागठबंधन की ओर से नए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। आज हमने राज्यपाल के पास वर्तमान सरकार से इस्तीफा देते हुए आगामी सरकार के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपा है। इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी के प्रभारी भी हमारे साथ रहे। 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम होगा।'

28 नवंबर तक कार्यवाहक CM के रूप में कार्य करेंगे सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने बताया कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे।

14वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

जान लें कि हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके अलावा वह खुद चौथी बार सीएम पथ की शपथ लेने जा रहे हैं। झारखंड के गठन के बारे में बात करें तो इसका गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था।

Advertisement

सर्वसम्मति से चुने गए गठबंधन के नेता

बताते चलें कि इससे पहले दिन गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने हेमंत सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से गठबंधन का नेता चुना। बैठक में गठबंधन के घटक दलों के विधायकों के अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर भी शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव में JMM नीत गठबंधन ने शानदार जीत की हासिल

हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की। ‘इंडिया’ गठबंधन ने ​​81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीती हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग को भारी महज 24 सीट मिलीं। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत है।

Advertisement

सोरेन ने भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहैट सीट बरकरार रखी। सोरेन को 95,612 मत मिले, जबकि हेम्ब्रम को 55,821 मत मिले।

यह भी पढ़ें: Sambhal Mosque Violence: संभल हिंसा में 4 की मौत, 20 पुलिसकर्मी घायल, स्कूल और इंटरनेट सेवाएं बंद

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 November 2024 at 08:53 IST