शीतलहर और जीरो विजिबिलिटी के कारण इस राज्य में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद, 31 दिसंबर तक छुट्टियों की घोषणा

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं, विजिबिलिटी शून्य और शीतलहर होने के चलते झारखंड में कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों में 31 दिसंबर तक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Centre to Track Failed Class 10, 12 Students From 2026; Offer Counselling, Open-schooling Route
स्कूल बंद | Image: File Photo/ANI

School Closures India: उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के चलते स्कूल बंद कर दिए हैं। खबर झारखंड से है जहां प्रशासन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। झारखंड में शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रशासन ने 27 से 31 दिसंबर तक क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार का यह आदेश झारखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में भी 27 दिसंबर से स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। बिहार के कई हिस्सों में जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी किए हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं। 

यूपी के इन जिलों में भी स्कूल बंद 

उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

  • लखनऊ में प्री-प्राइमरी और नर्सरी के सभी स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे। 
  • मैनपुरी में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों में 30 दिसंबर तक छुट्टी घोषित की गई है। 
  • मेरठ में 8वीं तक के स्कूल 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
  • संतकबीरनगर में 5वीं कक्षा तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे ठंड में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें।

Advertisement

बिहार में आज बंद रहेंगे स्कूल

बिहार के कई हिस्सों में जिला प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी किए हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं। 27 दिसंबर को राजपत्रित अवकाश होने के कारण पंजाब के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी विभाग बंद रहेंगे। लेकिन जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के टीचर से संपर्क जरूर करें।

उत्तराखंड में भी स्कूलों की छुट्टियां घोषित

इसके अलावा उत्तराखंड के स्कूलों में भी आज यानी 27 दिसंबर 2025 को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ध्यान रहे राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी Himani Mor? खूब बटरो रहीं सुर्खियां, Photos

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड