झारखंड में ठंड से राहत मिली, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

झारखंड के अधिकतर स्थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।यहां अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cold weather conditions in North India.
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी | Image: PTI/ Representational

झारखंड के अधिकतर स्थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यहां अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद के अगले दो दिनों तक तापमान के स्थिर रहने का अनुमान है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में अगले पांच से सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘31 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और एक फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।’’ यहां चतरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसको छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड