Jharkhand: हजारीबाग में भारी सुरक्षा के बीच निकली रामनवमी शोभायात्रा, सड़क पर उतरीं DC; 100 से अधिक CCTV कैमरे से भी निगरानी

हजारीबाग में दो दिवसीय रामनवमी उत्सव दशमी को मनाया जाता है। इस मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram Navami Julus Hazaribagh
Ram Navami Julus Hazaribagh | Image: ANI

झारखंड के हजारीबाग में भारी सुरक्षा के बीच रामनवमी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में करीब 120 झांकियां, युवाओं की टोली और बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे शहर को 22 जोन में बांट रखा था और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के साथ CCTV कैमरे से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। हाल ही में शहर के झंडा चौक पर दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प को देखते हुए DC नैन्सी सहाय ने इस बार खुद सुरक्षा का जिम्मा संभाला।

हजारीबाग में हर साल रामनवमी का जुलूस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह जुलूस में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। हाल ही में शहर के झंडा चौक पर मंगला शोभायात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प और पत्थरबाजी की घटना को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट मोड में था।

हजारीबाग में भारी सुरक्षा के बीच निकली रामनवमी शोभायात्रा

बता दें कि हजारीबाग में दो दिवसीय रामनवमी उत्सव दशमी (नवरात्रि के 10वें दिन) को मनाया जाता है। इस मौके पर भव्य जुलूस निकाला जाता है। इस बार का रामनवमी जुलूस भी बेहद खास था। करीब 120 झांकियां इस जुलूस में शामिल हुई। युवाओं की टोली, हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए।

145 CCTV कैमरे से जुलूस की निगरानी

हजारीबाग की डिप्टी कमिश्नर नैन्सी सहाय ने बताया कि जिस रूट से यह यात्रा गुजरेगी, वहां 145 CCTV कैमरे लगाए गए हैं हम लगातार यात्रा पर नजर रख रहे हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए 5000 से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जुलूस के रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 16 किलोमीटर का रास्ता 36 घंटे में पूरा किया जाएगा।

Advertisement

 मंगला शोभायात्रा में हुई थी झड़प

बता दें कि जिन रास्तों से जुलूस गुजरती है उनमें से कुछ क्षेत्र में तनाव की स्थितियां बनी रहती है। इससे पहले 26 मार्च को हजारीबाग के झंडा चौक पर राम नवमी उत्सव के दौरान मंगला शोभायात्रा में दो समूहों की बीच हिंसक झड़प हो गई थी। पत्थरबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Vadodara: 'बाहर निकल...' गुस्साई भीड़ ने नशे में धुत ड्राइवर को पकड़ा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड