अपडेटेड 10 November 2024 at 10:50 IST
PM Modi झारखंड में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
Jharkhand: प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
- भारत
- 1 min read

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्य झारखंड में एक विशाल रोड शो का नेतृत्व करेंगे और दो रैलियों को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर एक बजे बोकारो में और उसके बाद सवा तीन बजे गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को वह रांची में एक रोड शो करेंगे।
रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा।
यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार रांची में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
Advertisement
जिला प्रशासन ने रोड शो के मद्देनजर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे और सहजानंद चौक के बीच 200 मीटर के दायरे में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा भी लागू की गई है।
Advertisement
मोदी बोकारो के चंदनकियारी में भाजपा उम्मीदवार और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के लिए प्रचार करेंगे।
गुमला में वह भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के लिए वोट मांगेंगे।
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 November 2024 at 10:50 IST