तालाब किनारे कंबल में लिपटी थी एक दिन की मासूम, लोगों ने रोते देखा तो... झारखंड से सामने आया दर्दनाक मामला

Jharkhand, Palamu news: झारखंड में एक दिन की मासूम बच्ची तालाब के पास कंबल में लिपटी मिली है। किसने और क्यों बच्ची को वहां छोड़ा, वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल और जांच में जुट गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Newborn
Representative | Image: Pixabay

Jharkhand news: झारखंड से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवजात बच्ची तालाब किनारे लावारिस हालत में मिली है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची महज एक दिन की बताई जा रही है।

किसने और किस कारण से पैदा हुई बच्ची को यूं तालाब किनारे छोड़ा, ये अब तक साफ नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी ने बच्ची को अपना नहीं बताया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

तालाब के पास रोते हुए मिली बच्ची

मामला झारखंड के पलामू हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है। मामले को लेकर मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक, रविवार (9 नवंबर) सुबह ग्रामीणों ने स्थानीय जलाशय के पास से एक नवजात बच्ची को रोते को पाया। जैसे ही वो लोग वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वहां कोई बच्ची को कंबल में लिपटा छोड़ गया था। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस 

थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सूचना दी गई थी कि नवजात बच्ची तालाब के किनारे पड़ी है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। वहीं, मामले को लेकर मेदिनीनगर के एसडीपीओ मनी भूषण प्रसाद ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बच्ची को वहां किसने और क्यों छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के गांवों और अस्पतालों में हाल ही में हुए प्रसव की जानकारी भी जुटाई जा रही है, जिससे पुलिस जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचा सके।

Advertisement

बच्ची को यूं एक दिन की बच्ची को तालाब किनारे छोड़ने के पीछे की वजह लिंग भेदभाव या फिर आर्थिक कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात शख्स पर केस दर्ज किया और जांच में जुटी हुई है। इसके लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar: घर में सो रहा था परिवार, तभी भरभराकर गिरी छत... पटना के दानापुर में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड