Jharkhand: दुमका में गैस लाइटर लदे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चपेट में आई कई गाड़ियां, एक की मौत की आशंका; कई घायल

दुमका रेलवे स्टेशन के निकट रिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के पास गैस लाइटर से लदे एक ट्रक को पीछे से कोयला लेकर जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तुरंत आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dumka Truck Fire
दुमका में गैस लाइटर लदे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग | Image: ANI

झारखंड की उपराजधानी दुमका में बीती रात आग का तांडव देखने को मिला। साहेबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर हुए हादसे में चार ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से कुछ लोगों की झुलसे की जानकारी है तो एक की मौत की भी खबर आ रही है। हादसा दुमका रेलवे स्टेशन के पास हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुमका रेलवे स्टेशन के निकट रिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के पास बुधवार देर शाम गैस लाइटर से लदे एक ट्रक को पीछे से कोयला लेकर जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तुरंत आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। आग ने आसपास खड़े दो अन्य ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुल चार ट्रक धू-धू कर जलने लगे।

ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौक पर पहुंची। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग और राहगीर दहशत में भागने लगे। दुमका SDO कौशल कुमार ने घटना के संबंध में बताया, कुछ लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की सही संख्या पता नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ट्रक चालक की मौत की आशंका

इस भीषण अग्निकांड में एक ट्रक चालक की जलने से मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य ट्रक ड्राइवर और खलासी के भी ट्रक के भीतर फंसकर जलने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी मौत और घायलों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच जारी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। सड़क पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है और जाम की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर केस का दिल दहला देने वाला VIDEO, फायरिंग करता दिखा आरोपी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड