अपडेटेड 10 February 2025 at 14:20 IST

Accident: झारखंड के पलामू में बड़ा हादसा, बस पलटने से 24 यात्री घायल

झारखंड के पलामू जिले में सोमवार तड़के छत्तीसगढ़ से आ रही बिहार जाने वाली एक बस के पलट जाने से कम से कम 24 यात्री घायल हो गए जिनमें से छह की हालत गंभीर है।

Follow : Google News Icon  
Representational image for a road accident.
Major accident in Palamu, Jharkhand, 24 passengers injured as bus overturns | Image: PTI

झारखंड के पलामू जिले में सोमवार तड़के छत्तीसगढ़ से आ रही बिहार जाने वाली एक बस के पलट जाने से कम से कम 24 यात्री घायल हो गए जिनमें से छह की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हरिहरगंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी गांव के पास हुई, जब बस सड़क के एक डिवाइडर से जा टकराई। बस छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से बिहार में आरा जा रही थी।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि हादसे में घायल छह यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शेष लोगों का हरिहरगंज में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हो रहा है। बस ‘स्लीपर कोच’ थी जिसमें यात्रियों के सोने की व्यवस्था थी और उसमें करीब 60 यात्री सवार थे। कुमार ने बताया कि बस का चालक मौके से भाग निकला।

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 14:20 IST