Ranchi Protest: छात्रों का बड़ा ऐलान, 18 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम, नहीं तो..., CM से भी मांगा इस्तीफा

Ranchi Protest: रांची में जारी JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हमने गांधीवादी तरीक अपनाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ और अब भगत सिंह का रास्ता अपनाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
JPSC JSSC aspirants protes say on 20th going Chief Minister residence gherao
छात्रों का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव; CM से मांगा इस्तीफा | Image: ANI

Ranchi Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे पहले भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता और छात्र कार्यकर्ता देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया गया, जिसके बाद माहौल एकदम गरमा गया।

इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने अब बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 20 तारीख को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान छात्रों ने यह भी कहा कि हमने गांधीवादी तरीकों और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का बहुत सहारा ले लिया, लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। अब हम भगत सिंह का रास्ता अपनाएंगे।

अब हम भगत सिंह का रास्ता अपनाएंगे

JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा 'आज हम अपने आंदोलन का तरीका बदल रहे हैं। हमने गांधीवादी तरीकों और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का बहुत सहारा ले लिया, लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। अब हम भगत सिंह का रास्ता अपनाएंगे। 
आगे उन्होंने कहा 'हम इस मकसद के लिए गोलियां खाने को भी तैयार हैं, भले ही सरकार हमारे सीने पर गोली चलाए। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती, हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे।'

छात्रों ने 18 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम

पासवान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा 'हम सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं। 18 तारीख तक हमारी मांगें पूरी करें। JSSC के नतीजे रद्द करें, TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द करें और उन सभी की CBI जांच के आदेश दें।'

Advertisement

20 अगस्त को CM आवास का होगा घेराव

आगे उन्होंने कहा 'अगर ऐसा नहीं हुआ, तो झारखंड के लाखों छात्र और युवा 20 तारीख को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। कल पुतला दहन का कार्यक्रम है। हम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार, खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और उनका समर्थन करने वाली सभी पार्टियों के पुतले जलाएंगे।"

छात्र नेता पीयूष कुमार ने क्या कहा?

छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा 'अगर JSSC-CGL और JPSC 11वीं-13वीं परीक्षाएं रद्द नहीं की गईं और CBI जांच के आदेश नहीं दिए गए, तो हम कल से रांची सहित राज्य भर के जिला मुख्यालयों पर पुतले जलाएंगे। हम न केवल हेमंत सोरेन बल्कि राहुल गांधी के भी पुतले जलाएंगे। और 20 तारीख याद रखिएगा। 10 तारीख को हुआ 'विधानसभा घेराव' तो बस एक झलक थी; 20 तारीख अभी बाकी है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ranchi Protest: 'क्या यह आजाद भारत है?', तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके जाने पर भड़के देवेंद्र नाथ महतो, सरकार पर साधा निशाना
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड