अपडेटेड 25 October 2024 at 10:59 IST
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची
झामुमो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को दो उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे।
- भारत
- 1 min read

JMM ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची | Image:
ANI
झामुमो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को दो उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे। महली अन्य भाजपा नेताओं के साथ 22 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए थे।
Advertisement
पार्टी ने खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है। झामुमो ने इससे पहले तीन सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 October 2024 at 10:59 IST