अपडेटेड 4 March 2024 at 11:52 IST
पति को बांधा, सामने किया गैंगरेप फिर पीटा...स्पेनिश महिला ने बताई झारखंड में उस काली रात की कहानी
झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
- भारत
- 2 min read

Spanish Woman Gang Rape: झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। अब खुद उस स्पेनिश महिला ने अपने साथ हुए दरिंदगी की पूरी कहानी सुनाई है।
पुलिस को दिए लिखित एफआईआर में पीडि़ता ने बताया कि दरिंदगी करने वालों की संख्या 7 थी। महिला ने बताया कि आरोपियों ने रेप के बाद काफी देर तक लात-घूंसों से मारते रहे और फिर फरार हो गए।
पति को बांधा, सामने किया रेप फिर पीटा
पीडि़त विदेशी महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति का हाथ पैर बांध दिया था। 28 साल की पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके 64 साल के पति को भी खूब मारा फिर उसके सामने गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद घंटों तक आरोपी पीटते रहे। महिला ने कहा कि उसे लगा कि वो उसकी हत्या कर देंगे लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैं जिंदा हूं।
Advertisement
दुमका में हुआ रेप
बता दें स्पेनिश महिला और उसका पति बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक टूर पर निकले थे और वो झारखंड के रास्ते नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान स्पेन की महिला के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई थी। घटना के बाद स्पेनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास हुई थी।
Advertisement
महिला आयोग ने घटना का लिया संज्ञान
घटना के बाद पीड़िता ने स्पेन में अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा किया। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो मामला दर्ज हुआ। दुमका पुलिस ने रविवार शाम को बताया कि आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया गया है और चार अभी भी फरार है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। महिला आयोग ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने रविवार को पीड़ित महिला से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 4 March 2024 at 11:47 IST